यूपी पुलिस ने गेमिंग ऐप के ज़रिए किशोरों का धर्मांतरण किए जाने का किया खुलासा, 1 गिरफ्तार
गाज़ियाबाद (यूपी) की पुलिस ने गेमिंग ऐप के ज़रिए तीन चरणों में किशोरों का धर्मांतरण किए जाने का खुलासा कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, पहले 'फोर्टनाइट' ऐप पर जीतने के लिए किशोरों को कुरान की आयतें पढ़ने को कहा जाता है और फिर 'डिस्कोर्ड' ऐप पर चैट कर उन्हें इस्लामिक रीति-रिवाज़ अपनाने को कहा जाता है।