यूपी पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य की ₹7.17 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के सदस्य अंगद राय उर्फ झुल्लन की करीब ₹7.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, कुर्क हुई संपत्ति में कमर्शियल ज़मीन पर बना रेज़िडेंशियल भवन व एक अन्य मकान शामिल है। पुलिस के मुताबिक, राय बिहार की जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहा है।