यूपी पुलिस ने जले हुए शव के पास मिले कंडोम के पैकेट की मदद से सुलझाई मर्डर की गुत्थी
अंबेडकर नगर (यूपी) में अज्ञात शख्स का 90% जला शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर मिले कंडोम के पैकेट के ज़रिए मर्डर केस सुलझाया है। जांच में सामने आया कि संबंधित कंडोम ब्रैंड दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी यूपी में बिकता है जिसके बाद घटनास्थल के पास ऐक्टिव मिले फोन नंबरों के ज़रिए पुलिस सहारनपुर के 2 आरोपियों तक पहुंची।