यूपी पुलिस ने ₹5 करोड़ की 5 किलो अफीम के साथ झारखंड के 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया कि 5 किलोग्राम अफीम के साथ झारखंड निवासी 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब ₹5 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि ये तस्कर झारखंड से सस्ते दामों में अफीम लाकर यूपी के कई ज़िलों में बेचते थे।