यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग का एक और मुख्य आरोपी किया गया अरेस्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग के एक और मुख्य आरोपी रवि अत्री को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी पहले भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक करवा चुका है और उसने 5 वर्ष तक एनईईटी की तैयारी की थी। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।