यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर हरियाणा से हुआ था लीक, ₹10 लाख में बेचे पेपर: आरोपी
उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किए गए पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया है कि यह पेपर और आंसर-की हरियाणा से लीक हुई थी। आरोपियों ने कहा कि पेपर के बदले हर अभ्यर्थी से ₹8-₹10 लाख लिए जाते थे। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।