यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले विभिन्न ज़िलों में सॉल्वर गैंग के कई सदस्य हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले विभिन्न ज़िलों में सॉल्वर गैंग के कई सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। 8 आरोपियों को गाज़ीपुर ज़िले की पुलिस ने जबकि 4 लोगों को एसटीएफ ने वाराणसी व आगरा से गिरफ्तार किया है। वहीं, मऊ में 5, कौशांबी में 3 जबकि झांसी में 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।