यूपी पुलिस भर्ती में ₹20,000 के बदले दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला सॉल्वर हुआ गिरफ्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ₹20,000 लेकर किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने वाले एक सॉल्वर को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बायोमेट्रिक जांच में अंतर पाए जाने पर बिहार निवासी आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के मोबाइल से कई परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र भी मिले हैं और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

Load More