उत्तर प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि राज्य में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की जाएगी और यह यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। बकौल रिपोर्ट्स, लिखित परीक्षा और भर्ती संबंधी अन्य कार्यों के लिए संस्था को चुनने का टेंडर 15 जुलाई तक प्रकाशित किया जाएगा और इस साल के अंत में लिखित परीक्षा हो सकती है।