यूपी पुलिस में खिलाड़ी कोटा से चयनित हुए 233 खिलाड़ियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
खिलाड़ी कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर चयनित हुए 233 खिलाड़ियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र बांटे गए। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं! आप सभी का हार्दिक अभिनंदन!"