यूपी पुलिस में हिंदू पंचांग की नीति लागू करने वाले पूर्व डीजीपी कुमार हुए बीजेपी में शामिल

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार और उनकी पत्नी अनुपमा कुमारी सोमवार को उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। कुमार ने बीते वर्ष डीजीपी रहते हुए हिंदू पंचांग के आधार पर आपराधिक घटनाओं की मैपिंग के लिए सर्कुलर जारी किया था जिसमें लिखा था कि अमावस्या के आसपास अधिक आपराधिक घटनाएं होती हैं।

Load More