यूपी बन रहा है एक्सप्रेस प्रदेश: गोरखपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण की तस्वीरें शेयर कर यूपीईआईडीए
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज़ औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के ट्विटर हैंडल ने गुरुवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "उत्तर प्रदेश बन रहा है एक्सप्रेस प्रदेश।" यूपीईआईडीए ने लिखा, "इसके बनने से गोरखपुर के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।" इस एक्सप्रेसवे का 75% काम पूरा हो चुका है।