यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा का गणित का कथित पेपर वॉट्सऐप पर हुआ लीक; जांच शुरू
आगरा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 12वीं कक्षा की परीक्षा का जीव विज्ञान व गणित का कथित पेपर वॉट्सऐप पर लीक हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ये पेपर एक वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजे गए थे। परीक्षा पर्यवेक्षक के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।