यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा का जीव विज्ञान व गणित का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय चौधरी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आगरा के अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत विनय ने परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद एक वॉट्सऐप ग्रुप पर पेपर लीक किया था।