यूपी बोर्ड की किताब में साहित्यकार की जीवनी में छापी गई गायत्री परिवार के संस्थापक की तस्वीर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 9वीं कक्षा की हिंदी की किताब में साहित्यकार श्रीराम शर्मा की जीवनी में उनकी तस्वीर की जगह गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की तस्वीर छापी गई है। किताब के पन्ने की तस्वीर सामने आई है जिसमें साहित्यकार की जन्मतिथि व जन्मस्थान भी गलत हैं। परिषद ने इसे प्रकाशक की गलती बताया।