यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनज़र अतिसंवेदनशील ज़िलों में शामिल हैं कौनसे ज़िले?
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के मद्देनज़र 16 अतिसंवेदनशील ज़िले चिह्नित किए गए हैं। इनमें अलीगढ़, गोंडा, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, देवरिया, मथुरा, बागपत, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आज़मगढ़, बलिया और मऊ शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने परीक्षा के दौरान इन ज़िलों में विशेष निगरानी/सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।