यूपी में 10 गाड़ियों के काफिले के साथ हूटर बजाते हुए निकला कारोबारी, पुलिस ने काटे चालान
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में भारी सुरक्षा के बीच एक कारोबारी का काफिला सड़क से गुज़रने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, कारोबारी के काफिले में 10 गाड़ियां शामिल थीं और वीडियो में हूटर बजाते हुए उसकी गाड़ी आगे बढ़ती दिख रही है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर प्रत्येक वाहन का ₹10,500 का चालान किया है।