यूपी में 10 नवंबर को छठ पूजा व 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर को छठ पूजा और 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने नदी घाटों पर स्वच्छता व विभिन्न सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Load More