यूपी में 10 वर्षीय बच्ची का 4 लोगों ने किया गैंगरेप, पिता बोले- पुलिसवालों ने थाने से भगाया
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में 10-वर्षीय बच्ची के गैंगरेप के आरोप में 4 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। बच्ची के पिता के मुताबिक, लड़की को थाने लेकर पहुंचने पर 'थानेदार नहीं है' कहकर उन्हें पुलिस स्टेशन से भगा दिया गया था। परिवार द्वारा एसपी से मुलाकात किए जाने के बाद मामले में केस दर्ज किया गया।