यूपी में 10 साल के लड़के ने पशुशाला में किया 5 साल की बच्ची का रेप
उत्तर प्रदेश के बदायूं में 5-वर्षीय बच्ची से रेप के आरोप में 10-वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है। लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक पशुशाला में ले गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।