यूपी में 10 साल से लापता पति के अचानक मिलने पर रोने लगी पत्नी, वीडियो हुआ वायरल

बलिया (उत्तर प्रदेश) में 10 साल से लापता शख्स के लावारिस हालत में अचानक सड़क किनारे मिलने पर उसे पकड़कर रोती उसकी पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने कहा, "पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है...मैं 10 वर्षों से इन्हें खोज रही थी...मैं इनको पाकर धन्य हो गई।" यह देखकर वहां भीड़ लग गई।

Load More