यूपी में 110 किमी/घंटे की रफ्तार से गुज़र रही ट्रेन से प्लैटफॉर्म पर कूदा युवक, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 110 किमी/घंटे की रफ्तार से गुज़र रही ट्रेन से एक युवक प्लैटफॉर्म पर कूद गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक प्लैटफॉर्म पर कम-से-कम 100 मीटर तक घिसटता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद युवक खड़ा हो गया और उसे हादसे में ज़्यादा चोट नहीं आई।