यूपी में 11वीं की छात्रा को युवक ने तमंचे के बल पर किया अगवा, होटल में दोस्तों संग किया रेप
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 11वीं की एक छात्रा का शनिवार को एक युवक ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया और हापुड़ के एक होटल में 2 दोस्तों संग मिलकर उसका गैंगरेप किया। घटना के समय छात्रा ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। बकौल पुलिस, मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।