यूपी में 12 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद की गई हत्या, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान
कुशीनगर (यूपी) में शुक्रवार को 12-वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई और खेत में मिले उसके शव पर दांत से काटने के निशान मिले हैं। परिजन के अनुसार, घर में शौचालय नहीं होने के चलते लड़की शौच के लिए खेत में गई थी। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।