यूपी में 12 वर्षीय भतीजे की शख्स ने गला दबाकर की हत्या, उसकी मां के साथ था 'अफेयर'
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में शुक्रवार को एक शख्स ने अपने 12 वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की मां के साथ आरोपी का कथित अवैध संबंध था जिसकी जानकारी किशोर को हो गई थी। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।