यूपी में 12वीं में पढ़ने वाले लड़के व लड़की के शव रेलवे ट्रैक पर मिले, दोनों का था अफेयर
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 12वीं कक्षा में एकसाथ पढ़ने वाले एक लड़के व लड़की के क्षत-विक्षत शव शनिवार को रेलवे ट्रैक पर मिले जिनके हाथ रूमाल से बंधे हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों का अफेयर चल रहा था। पुलिस ने बताया, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है...परिजन ने उनकी शादी से इनकार किया था जिससे दोनों नाराज़ थे।"