यूपी में 13 महीने की बच्ची के पेट से डॉक्टरों ने निकाला पौने 2 किलोग्राम का भ्रूण
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) स्थित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे तक 13 महीने की बच्ची का ऑपरेशन कर उसके पेट से लगभग पौने 2 किलोग्राम का भ्रूण निकाला है। पेट फूलने और बार-बार तबीयत खराब होने पर बच्ची के पेट में भ्रूण होने का पता चला। यह भ्रूण बच्ची के गुर्दे व फेफड़े की झिल्ली में फंसा था।