यूपी में 13 वर्षीय बच्चे के गले में 7 साल से फंसा सिक्का निकाला गया बाहर
उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में एक 13 वर्षीय बच्चे के गले में 7 साल से फंसा सिक्का बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे के पेट में अचानक दर्द उठने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका एक्स-रे किया गया और सर्जरी के ज़रिए उसके गले से सिक्का बाहर निकाला गया।