यूपी में 13 वर्षीय लड़की ने की 2 छोटी सौतेली बहनों की हत्या, बोली- करना पड़ता था सारा काम
पुलिस ने बताया है कि बिजनौर (यूपी) में गुरुवार देर रात एक 13 वर्षीय लड़की ने अपनी 5 व 7 वर्षीय सौतेली बहनों की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया, "हमारा बड़ा परिवार है, पिता परेशान रहते थे। घर का सारा काम मुझे ही करना पड़ता था इसलिए मैंने दोनों छोटी बहनों को मार दिया।"