यूपी में 14 वर्षीय लड़के ने गेंद समझकर उठाया खेत में पड़ा 'सुतली बम', ब्लास्ट होने से फटा हाथ
पुलिस ने बताया कि गोंडा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार शाम शौच से लौटते समय एक 14-वर्षीय लड़के को खेत में पॉलिथीन में सुतली बम जैसा कुछ पड़ा मिला। लड़के ने गेंद समझकर उसे उछाल दिया और उसमें ब्लास्ट होने से उसका दाहिना हाथ फट गया। बकौल पुलिस, लड़के का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।