यूपी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने की रेप की कोशिश, पिलाया तेज़ाब
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में 15 वर्षीय किशोरी के साथ रेप की कोशिश करने व उसको तेज़ाब पिलाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है व फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।