यूपी में 15 वर्षीय छात्रा से रेप करने के आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने किया अरेस्ट
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में 15 वर्षीय छात्रा से रेप करने के आरोपी स्कूल प्रिंसिपल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है, रेप किए जाने का वीडियो सर्कुलेट होने के बाद पीड़िता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।