यूपी में 16 सीटों पर बीजेपी को बसपा की वजह से मिली जीत: सीटों की सूची शेयर कर 'आप' सांसद
'आप' सांसद संजय सिंह ने X पर दावा किया है, "अकेले यूपी में 16 सीट ऐसी हैं जहां बसपा की वजह से बीजेपी जीत गई।" उन्होंने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें 16 लोकसभा सीटों में बीजेपी व उसके सहयोगी दलों को मतों के अंतर से मिली जीत व बसपा को मिले कुल मतों की संख्या बताई गई है।