यूपी में 17 वर्षीय लड़की का प्रेमी व उसके जीजा ने कई बार किया रेप, पीड़िता ने की खुदकुशी
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 17-वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर ज़हरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। कमरे से मिले सुसाइड नोट में मृतका ने प्रेमी व उसके जीजा पर रेप और उनके परिजन पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी जीजा-साले ने फरवरी में उसे अगवा कर रेप किया और उसके बाद भी कई बार रेप किया।