यूपी में 18 वर्षीय दलित युवती से 3 लोगों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर गर्म कड़ाहे में फेंका
बागपत (यूपी) में 18-वर्षीय दलित युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के भाई के मुताबिक, जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।