यूपी में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में किन सीटों पर होगा मतदान?
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 8 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी जिनमें सहारनपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत की सीटों पर मतदान होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।