यूपी में 2 दिन पहले जीवित रहते हुए अपनी तेरहवीं का भोज कराने वाले शख्स की हुई मौत
एटा (उत्तर प्रदेश) में 2 दिन पहले जीवित रहते हुए अपनी तेरहवीं का भोज कराने वाले 70-वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। बुधवार सुबह शख्स अपनी चारपाई पर मृत मिला। शख्स ने कम-से-कम 800 ग्रामीणों को भोज कराते हुए कहा था कि परिवार के किसी सदस्य पर उसे भरोसा नहीं कि उसकी मृत्यु के बाद वे लोग कुछ करेंगे।