यूपी में 2 दोस्तों ने भगवान राम व अंबेडकर को लेकर कीं आपत्तिजनक टिप्पणियां, हुए अरेस्ट
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में दो दोस्तों को भगवान राम और भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपियों ने एक ही जगह पर खड़े होकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए वीडियो बनाए थे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बीती 29 जनवरी को ये वीडियो बनाए गए थे।