यूपी में 2 बहनों ने 2 भाइयों से की शादी, सुहागरात से पहले ज़ेवर व कीमती सामान लेकर हुईं फरार
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में सुहागरात से पहले ज़ेवर, नकदी व कीमती सामान लेकर ससुराल से दो सगी बहनों के भागने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बुधवार को दोनों बहनों ने मंदिर में दो भाइयों से शादी की और घर लौटने के बाद रात को दोनों ने खीर बनाई व उसमें बेहोशी की दवा मिलाकर ससुरालवालों को खिला दी।