यूपी में 2 युवकों ने पिता की 30 वर्षीय लिव-इन पार्टनर व अपने दादा की गला रेतकर की हत्या
कानपुर (यूपी) में 2 युवकों ने अपने पिता की लिव-इन पार्टनर खुशबू (30) व दादा (85) की गला रेतकर हत्या कर दी और पिता विमल (62) पर चाकू से कई वार कर उन्हें घायल किया है। दोनों आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, दोनों अपने पिता के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने को लेकर खुश नहीं थे।