यूपी में 2 सिपाहियों ने शराब के नशे में महिला कॉन्स्टेबल से की छेड़छाड़ व मारपीट, हुए सस्पेंड
रामपुर (यूपी) में 2 सिपाहियों के खिलाफ एक महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी बीते 4 महीने से उसके मकान में किराए पर रह रहे थे व घटना की रात दोनों शराब के नशे में थे। मामले में आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।