यूपी में 2 सिलिंडर फटने से घर की छत ढही, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत
लखनऊ (यूपी) में मंगलवार रात को गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। दरअसल, शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी और उसे बुझाने के दौरान 2 सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ और हादसे में घर की छत व दीवारें ढह गईं। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।