यूपी में 20 दिन के भीतर 17 वर्षीय छात्रा से 2 बार किया गया रेप
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ 20 दिन के भीतर 2 बार रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने गांव के ही एक युवक पर लड़की से दो बार रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।