यूपी में 200 किमी/घंटा की स्पीड से पेड़ से टकराई कार, बच्चे समेत 4 लोगों की हुई मौत
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार शाम एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों की एक कार पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार एक 8 वर्षीय बच्चे समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार 200 किलोमीटर/घंटा की स्पीड से चल रही थी और अचानक टायर पंचर होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी।