यूपी में 2019 में सपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के दोषी 6 लोगों को हुई उम्रकैद की सज़ा
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने वर्ष 2019 में सपा के स्थानीय नेता रामटेक कटारिया की हत्या करने के मामले में दोषी 6 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई और प्रत्येक पर ₹50,000-₹50,000 का जुर्माना लगाया है। मई 2019 में हमलावरों ने ज़मीन संबंधी विवाद के चलते गोली मारकर कटारिया की हत्या कर दी थी।