यूपी में 22वीं मंज़िल से कूदकर 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी, परीक्षा खराब होने से तनाव में था
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में गुरुवार को 12वीं के एक छात्र ने बिल्डिंग की 22वीं मंज़िल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, जांच में पता चला है कि उसका अंग्रेज़ी का पेपर ठीक नहीं हुआ था और परीक्षा खराब होने से वह बेहद तनाव में था। बकौल रिपोर्ट्स, वह एक बार 12वीं में फेल हो चुका था।