यूपी में 23 वर्षीय युवक ने 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर 2 माह तक किया उसका रेप, हुआ अरेस्ट
बलिया (यूपी) में एक 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर 2 महीने तक उसका रेप करने के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी को लड़की का अपहरण हुआ था जिसे 21 अप्रैल को बलिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।