यूपी में 3 आईएएस अफसरों के हुए तबादले; नोएडा प्राधिकरण के सीईओ पद से हटाई गईं रितु
उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी समेत 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। रितु माहेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है और उनकी जगह कानपुर के कमिश्नर लोकेश एम को नोएडा प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता को कानपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है।