यूपी में 3 कारोबारियों के ठिकानों से आयकर विभाग ने बरामद किया ₹30 करोड़ कैश, रेड जारी
आगरा (उत्तर प्रदेश) में आयकर विभाग ने शनिवार को 3 जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा और वहां से अब तक कथित तौर पर ₹30 करोड़ की नकदी बरामद हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रेड 5 घंटे से चल रही है और अब भी जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, आयकर विभाग ने कई दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए हैं।