यूपी में 3 टुकड़ों में मिली युवक की लाश; अलग-अलग थे गर्दन, धड़ और पैर
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक खाली प्लॉट से बोरे के अंदर एक युवक की लाश मिली। यह लाश तीन टुकड़ों में मिली है और शव की गर्दन, धड़ और पैर कथित तौर पर अलग-अलग थे। पुलिस ने कहा कि शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।